दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदल गया। राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर तेज़ हवाएं चलीं और बारिश हुई। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज धूल भरी आंधी चली। चारों तरफ धूल ही धूल नजर आ रही थी। हालांकि बारिश से इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बहुत ज़्यादा गर्मी हो रही थी, जिससे लोग परेशान थे। बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया और लोगों ने चैन की सांस ली। अब मौसम सुहावना हो गया है।
इससे पहले आसपास के इलाकों में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक धूल और धुंध की मोटी परत छाई रही। इससे लगभग 11 घंटे तक दृश्यता कम हो गई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार रात 10 बजे दृश्यता 4,500 मीटर थी। यह रात 11:30 बजे तक घटकर 1,200 मीटर हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने बताया कि यह समस्या पश्चिमी राजस्थान से आने वाली तेज, धूल भरी हवाओं के कारण हुई।